spot_img

Jaipur : ऑनलाइन शॉपिंग के पैकेट खोलकर सामान चोरी के दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

जयपुर : करणी विहार थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनियों के सामान की डिलीवरी के दौरान सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी ( फ्लिपकार्ट) के सामानों की डिलीवरी देने के दौरान बीच में पैकेट खोलकर उसमें रखे सामान की चोरी कर उसके स्थान पर साबुन पैक कर देते हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह एंड्रॉयड मोबाइल, एक हाथ घडी, एक ईयरबड सहित ग्राफिक्स कार्ड के कवर जब्त किए हैं। जिनके अंदर विम बार साबुन के टुकडे व फ्लिपकार्ट कंपनी का टैग लगा मिला। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) वंदिता राणा ने बताया कि करणी विहार थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के सामान की डिलीवरी के दौरान सामान चोरी करने वाले गिरोह के रामकिशोर योगी (36) निवासी सिरसी बिंदायका जयपुर और सुरेश कुमावत (22) निवासी जोबनेर जिला जयपुर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से छह एंड्राइड मोबाइल, एक हाथ घडी, एक ईयर बर्ड, एक ग्राफिक्स कार्ड के कवर मिले जिनके अंदर विम बार साबुन के टुकड़े व फ्लिपकार्ट कंपनी का टैग लगा मिला जिनको जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रामकिशोर योगी व सुरेश कुमावत दोनों इस्ट्राकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं, जिनको ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के पार्सल डिलीवरी के लिए प्राप्त होने डिलीवरी के दौरान पार्सल को बीच में ही हिमांशु कुमावत नाम के व्यक्ति को ले जाकर देते थे। जहां पर हिमांशु कुमावत पार्सल की पैकिंग खोल कर उसमें रखे सामान को चोरी कर उसके स्थान पर साबुन रख हूबहू पैकिंग कर डिलीवरी बॉय को वापस लौटा देता था। जिसे डिलीवरी बॉय संबंधित को डिलीवर कर वारदात को अंजाम देता था तथा गिरोह द्वारा चोरी किये गये सामान के रुपयों का आपस में प्रतिशत के आधार पर बंटवारा कर लेते थे। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में पीडित अमर सिंह राठौड़ ने करधनी थाने में मामला दर्ज करवाया था कि वह पिछले 2 साल से इस्ट्राकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत है जिसमें यहां पर दो डिलीवरी ब्वॉय सुरेश कुमावत तथा रामकिशोर कार्य कर रहे हैं और दोनों लड़कों को उच्च मूल्य के कुछ पैकेट में असली सामान जैसे की घड़ी, मोबाइल इत्यादि में से असली सामान निकालकर उनकी जगह साबुन रखकर ऑफिस में जमा करवाते है।

Explore our articles