spot_img

Mumbai : मुंबई एयरपोर्ट पर 16.80 करोड़ की हेरोइन जब्त, विदेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई : सीमा शुल्क विभाग की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर 16.80 करोड़ रुपये मूल्य की 2.4 किलोग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ) के साथ युगांडा के एंतेबे से आये विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन सीमा शुल्क विभाग की टीम कर रही है।

सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि युगांडा से मुंबई एक विदेशी नागरिक के आने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर मुंबई सीमा शुल्क की टीम एयरपोर्ट पर शनिवार को निगरानी कर रही थी। जैसे ही संदिग्ध विदेशी नागरिक मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा, उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके बैग में खुफिया तरीके से छिपाई गई 2.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16.80 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Explore our articles