spot_img

Mumbai : पनवेल और रीवा के बीच 20 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें

मुंबई : सेंट्रल रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पनवेल और रीवा के बीच मेल एक्सप्रेस साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। विवरण इस प्रकार हैं। 01752 साप्ताहिक समर स्पेशल 25 अप्रैल 2023 से 27 जून 2023 तक (10 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को पनवेल से 00.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 20.30 बजे रीवा पहुंचेगी। 01751 साप्ताहिक समर स्पेशल रीवा से प्रत्येक सोमवार 24 अप्रैल 2023 से 26 जून 2023 तक 00.30 बजे प्रस्थान करेगी। (10) और उसी दिन 23.35 बजे पनवेल पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन कल्याण, नासिक, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ठहरेगी। विशेष ट्रेन नंबर 01752 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 19 अप्रैल 2023 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।

Explore our articles