नई दिल्ली: (New Delhi) देश में दैनिक कोरोना संक्रमण (corona infection) दर 8.40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,111 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में 24 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 6,313 मरीज स्वस्थ हुए । अब तक कोरोना वायरस से 4,42,35,772 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 60,313 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 8.40 प्रतिशत है।
टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 198 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,08,436 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.41 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।


