spot_img

Shimla: शिमला नगर निगम चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची

शिमला:(Shimla) राजधानी शिमला (capital Shimla) में नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। पार्टी ने दस उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी है। अब तक कांग्रेस 34 वार्डों में से 26 वार्डों में ही उम्मीदवार घोषित मर पाई है। शेष आठ वार्डाें में उम्मीदवारों का चयन होना बाकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से देर रात जारी की गई सूची के अनुसार भराड़ी वार्ड से शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, कैथू से कांता सुयाल, मज्याठ से अनिता शर्मा, कच्चीघाटी से किरण शर्मा, रामबाजार से सुषमा कुठियाला, फागली से रूप चंद, जाखू से अतुल गौतम, संजौली से ममता चंदेल, लोअर ढली से विशाखा मोदी और कंगनाधार से रामरतन वर्मा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दूसरी तरफ भाजपा 31 वार्डों में उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

बता दें कि नगर निगम चुनाव में अब केवल आज (सोमवार) और कल (मंगलवार) ही नामांकन का परचा भरने के लिए शेष रहे गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच 19 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार 21 अप्रैल तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान 02 मई को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 04 मई को सुबह 10 बजे निगम मुख्यालय में होगी।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles