spot_img

Dubai : दुबई की इमारत में आग लगने से 16 की मौत, मरने वालों में चार भारतीय

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दुबई की इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में केरल के एक दंपती समेत चार भारतीय भी शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग दुबई के सबसे पुराने इलाकों में से एक अल-रास में स्थित इमारत की चौथी मंजिल में लगी और फिर अन्य इलाकों में भी फैल गई। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 16 लोगों की मौत हुई और नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे में चार भारतीयों के मरने की पुष्टि की है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास में वरिष्ठ अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों में रिजेश कलंगदान (38), उनकी पत्नी जेशी कंदमंगलथ (32), गुडू सलियाकुंडु (49) और इमामकासिम अब्दुल खदेर (43) शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हम पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और समर्थन के लिए पहुंचने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को धन्यवाद देते हैं। हम उनके शवों को वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक, हमने इमारत में काम करने वाले तमिलनाडु के दो पुरुषों और केरल के एक दंपती समेत चार भारतीयों, तीन पाकिस्तानी भाइयों और एक नाइजीरियाई महिला की पहचान की है।

अधिकारियों ने बताया कि दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को शनिवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दुबई सिविल डिफेंस मुख्यालय के एक दल ने घटनास्थल पहुंचकर इमारत में रह रहे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

उन्होंने बताया कि पोर्ट सईद फायर स्टेशन और हमरियाह फायर स्टेशन से भी दमकल दलों को बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, आग पर अपराह्न दो बजकर 42 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर काबू पाया जा सका।

दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इमारत में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। आग लगने के कारणों की व्यापक जांच की जा रही है।

Shimla : रोहडू में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मैकेनिक बना यूपी का सप्लायर गिरफ्तार

शिमला : (Shimla) शिमला जिला के रोहडू थाना (Rohru police station in Shimla district) क्षेत्र में चिट्टा तस्करी ('Chitta' (heroin) smuggling) के एक संगठित...

Explore our articles