spot_img

Palwal : विवाहिता से गैंग रेप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पलवल : रविववार को विवाहिता से 3 आरोपियों द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पति से राजीनामा कराने के नाम पर एक आरोपी ने विवाहिता से तांत्रिक के पास चलने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद वह उसके साथ कार में बैठ गई। इस दौरान कार में एक और व्यक्ति मौजूद था। दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद आरोपी उसे एक गांव लेकर पहुंचे।

शहर थाना प्रभारी रेणू शेखावत ने रविवार को बताया कि पीड़िता के अनुसार दी गई शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। शादी के बाद दहेज के लालची पति से झगड़ा हो गया। पीड़िता अपने बेटे के साथ रहने लगी। पीड़िता का बेटा जिस स्कूल में पढ़ता था, उसी में अनिल सैनी नामक व्यक्ति के भी बच्चे पढ़ते थे। स्कूल के गेट पर अक्सर दोनों की मुलाकात होती थी। पीड़िता का अपने पति से दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी अनिल सैनी ने उससे कहा कि वह उसका पति से राजीनामा कराकर घर बसवा देगा, लेकिन इसके लिए उसे एक तांत्रिक के पास चलना होगा। जिसके बाद आरोपी कार लेकर आ गया। पीड़िता अपने बेटे के साथ कार में बैठ गई। कार में पहले से एक व्यक्ति बैठा हुआ था। दोनों उसे लेकर चल दिए और रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोशी जैसे हालत में होने लगी।

जिसके बाद आरोपी उसे पलवल के नजदीक एक गांव के मकान में ले गए। जहां एक और व्यक्ति पहले से मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने शराब पी और उसे भी जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। शराब पीने के बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना ली। धमकी दी कि यदि उसने अपने पति को तलाक नहीं दिया और किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

आरोपियाें ने धमकी देते हुए कहा कि तुझे व तेरे बेटे को जान से मार देंगे। पीड़िता डर व शर्म के कारण चुप रही। 12 अप्रैल 2023 को उसके व्हाट्सऐप पर उसकी अश्लील वीडियो व धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि उसने अपने पति को तलाक नहीं दिया तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आरोपियों के साथ मिला हुआ है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, अनिल सैनी व 2 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles