spot_img

Banda: अतीक-अशरफ हत्याकांड : लड़की को थप्पड़ मारने में जेल गया था हत्यारा लवलेश

बांदा:(Banda) पुलिस अभिरक्षा (police custody) में मारे गए माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपित लवलेश लड़की को थप्पड़ मारने की घटना में जेल जा चुका है।

प्रयागराज में माफिया सरगना अतीक और भाई अशरफ की हत्या के बाद पकड़े गए हत्यारों में बांदा का लवलेश तिवारी भी शामिल पाया गया। यह शहर कोतवाली के क्योंटरा मोहल्ले का रहने वाला है। लवलेश तिवारी ने लखनऊ के जेएनपीजी कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। फेल होने की वजह से उसने पढ़ाई छोड़ दी।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में परिवार से जो अभी जानकारी मिली है उसके मुताबिक, परिवार के लोग उससे कोई मतलब नहीं रखते थे।

घर आता था और खाना खाकर इधर-उधर घूमता रहता था। एक हफ्ते पहले ही वह यहां से गया था। उसने हत्या की घटना को क्यों अंजाम दिया, इसके बारे में हमें कुछ पता नहीं है।

छोटे भाई ने बताया कि तीन साल पहले वह एक लड़की के चक्कर में पड़ गया था। जब लड़की ने उससे बात करने से मना किया तो उसे सरेराह थप्पड़ मार दिया था। इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर लवलेश को जेल जाना पड़ा था।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles