spot_img

Lucknow : माफिया अतीक एवं अशरफ की गोली मारकर हत्या

लखनऊ: (Lucknow) माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ (Mafia don Atiq Ahmed and his brother Ashraf) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है। अतीक और उसके भाई को किसने गोली मारी है, ये बात अभी साफ नहीं हुई है। इस गोलीबारी में अतीक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई है। इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था।

ये घटना प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों ने अतीक के सिर से सटाकर गन चलाई है। पुलिस ने 3 हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावर नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे।

आखिर हुआ क्या था?
शनिवार को अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास गोली मार दी गई। जब दोनों की हत्या हुई उस समय वे मीडिया से बात कर रहे थे। इस बीच कुछ लोग नकली मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे और अतीक एवं अशरफ को बेहद करीब से गोली मार दी। अतीक के सिर में गोली लगी और गोली लगते ही दोनों भाई जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों की हत्या में शामिल 3 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles