spot_img

Mathura : रेलवे की पहल खाटूश्याम तक अब होगी सीधी रेल कनेक्टिविटी, सर्वे की हुई मंजूरी

विरासत और विकास की संकल्पना से श्रद्धालुओं को मिलेगा सुगम रेल परिवहन

मथुरा : रेलवे द्वारा रींगस के समीप स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र खाटूश्याम जी को सीधे रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए एफएलसी करने की मंजूरी प्रदान की गई है। यह जानकारी शनिवार शाम आगरा रेलवे मंडल जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।

गौरतलब हो कि खाटूश्याम जी के दर्शन हेतु प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न माध्यमों जैसे रेल, रोड तथा पैदल मार्ग से दर्शन के लिए आते हैं। प्रतिदिन क़रीब 30,000 श्रद्धालु आम दिन दर्शनार्थ आते हैं। विदित रहे कि शुक्रवार और शनिवार-रविवार को 4 से 5 लाख श्रद्धालु आते हैं। यह संख्या एकादशी के समय 10 लाख पहुंच जाती है। मार्च में लगने वाला मेला 15 चलता है जिसमें यह संख्या 30 लाख से 40 लाख पहुंच जाती है। यह मंदिर सबसे जायदा श्रद्धालु आने वाले भारतीय मंदिरों में एक है। रेल से आने वाले श्रद्धालु रींगस तक रेल से आते हैं, उसके पश्चात वह विभिन्न साधनों से खाटू तक पहुंचते हैं।

रींगस से खाटू तक का सफर सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने अनूठी पहल और सांस्कृतिक धरोहर व धार्मिक आस्था के केंद्रों को जोड़ने की योजना के तहत रींगस से खाटूश्यामजी तक नई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान की है। सर्वे का काम शीघ्र ही पूरा करके इस नई रेल लाइन के काम को स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जिससे श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द खाटूश्यामजी तक रेल सुविधा प्राप्त हो सके। रेलवे द्वारा प्रधानमंत्री के मिशन विरासत और विकास के तहत धार्मिक स्थलों तक रेल कनेक्टिविटी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles