spot_img

Jaipur / Dausa : सेक्सटॉर्शन की रकम एटीएम निकालता साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर/दौसा : दौसा जिले के बांदीकुई थाना पुलिस की टीम ने एटीएम से सेक्सटॉर्शन से अर्जित ठगी की रकम निकालते एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 अलग-अलग बैंकों व लोगों के एटीएम कार्ड, एक क्यूआर कोड स्कैनर तथा एटीएम से निकाली गई साइबर ठगी की रकम 3.50 लाख रुपये बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि आरोपी पूरण सिंह मीना (23) निवासी गढ हिम्मत सिंह मंडावर जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोट महवा और मेवात की तरफ रहने वाले कुछ युवक लोगों से ठगी कर अपने बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करवा कर नगद पैसा निकालने की जानकारी मिली थी। बांदीकुई क्षेत्र में एटीएम मशीन से इन युवकों द्वारा पैसे निकाले जाने के इनपुट पर एक पुलिस टीम गठित कर बैंक और एटीएम बूथ के पास निगरानी रखी गई। जहां एक युवक सिकंदरा रोड स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम के सामने खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। डिटेन करने के बाद पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। तलाशी में मिले 5 एटीएम कार्ड, क्यू आर कोड स्कैनर और रकम के बारे में सख्ती से पूछताछ की तो उसने सेक्सटॉर्शन की रकम होना बताया।

ठग अनपढ़-बेरोजगार को लालच देकर सिम प्राप्त कर बैंक खाते खुलवाते

साइबर ठग अनपढ़ और बेरोजगार लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम से जारी सिम से व्हाट्सएप चालू कर लेते हैं तथा लालच देकर उन्ही के व्यक्तिगत डाटा से विभिन्न बैंकों में खाता खुलवा एटीएम और चेक बुक अपने पास रखते हैं।

महिला की डीपी लगा फांसते

साइबर ठग लालच देकर प्राप्त की गई सिम से व्हाट्सएप अकाउंट बना उस पर महिला की डीपी लगाते। ट्रूकॉलर पर भी लड़की का नाम ही प्रदर्शित करते। उसके बाद ही…. हेलो भेज कर चैटिंग स्टार्ट की जाती है। कुछ समय बाद वीडियो कॉलिंग कर अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की डिमांड करते हैं। इज्जत के भय से अधिकांश इनके कहे अनुसार रकम ट्रांसफर करा देते हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles