spot_img

Gwalior : ग्वालियर में रविवार को होगा भव्य एवं गरिमामयी अम्बेडकर महाकुंभ का आयोजन

मुख्यमंत्री चौहान, केन्द्रीय मंत्री द्वय तोमर व सिंधिया व राज्य सरकार के मंत्रिगण होंगे शामिल

महाकुंभ में 61 करोड़ 33 लाख रुपये लागत के छात्रावास भवनों का होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन

ग्वालियर : ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर रविवार, 16 अप्रैल को संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे भव्य एवं गरिमामयी “अम्बेडकर महाकुंभ” की साक्षी बनेगी। इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 12 बजे ग्वालियर व्यापार मेला मैदान पर राज्य स्तरीय अम्बेडकर महाकुंभ का आयोजन होगा। इस आयोजन में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, राज्य सरकार के मंत्रीगण तुलसीराम सिलावट, जगदीश देवड़ा, प्रभुराम चौधरी, मीना सिंह, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान अम्बेडकर महाकुंभ आयोजन स्थल पर लगाई गई बाबा साहब के जीवन पर केन्द्रित चित्र गैलरी एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद संतों का सम्मान, बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए इस राज्य स्तरीय आयोजन में ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 61 करोड़ 43 लाख रुपये लागत के बालक एवं बालिका छात्रावास भवनों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना के तहत प्रतीक स्वरूप कुल 10 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।

इन छात्रावास भवनों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य अतिथिगण अम्बेडकर महाकुंभ में 28 करोड़ 72 लाख रुपये लागत के 6 छात्रावास भवनों का लोकार्पण करेंगे। जिनमें बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत ग्वालियर में 8 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से निर्मित 250 सीटर कन्या छात्रावास भवन शामिल है। इसके अलावा जबलपुर में ढ़ाई-ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 50-50 सीटर चार बालक छात्रावास भवन और भोपाल में 9 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से कटारा हिल्स पर बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना के तहत बनाया गया 250 सीटर छात्रावास का लोकार्पण भी किया जाएगा।

इन छात्रावासों का होगा भूमिपूजन

अम्बेडकर महाकुंभ के माध्यम से अतिथिगण 32 करोड़ 60 लाख रुपये लागत के पाँच छात्रावास भवनों की वर्चुअल आधारशिला रखेंगे। इन छात्रावास भवनों में छतरपुर जिले के 11 करोड़ 71 लाख रुपये लागत का 250 सीटर कन्या छात्रावास भवन व 6 करोड़ 52 लाख रुपये लागत का 100 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास भवन, सिंगरोली जिले में 6 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहा 100 सीटर अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास भवन, टीकमगढ़ जिले में 3 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत के 50 सीटर अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास भवन एवं निवाड़ी जिले में 3 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास शामिल हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles