spot_img

Mumbai : गुजरात से रविवार को आने वाले भारी वाहनों पर रहेगी रोक

मुंबई : महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के मद्देनजर गुजरात से मुंबई की ओर आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार दोपहर से रविवार रात तक पूरी तरह से बंद रहेगी। राज्य का बड़ा कार्यक्रम महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन 16 अप्रैल को नवी मुंबई के खारघर में किया जाना है, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार इस साल सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी को प्रदान किया जाएगा।पालघर जिला प्रशासन ने यातायात प्रतिबंध के संबंध में एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है । अधिसूचना के अनुसार, 15 अप्रैल दोपहर दो बजे से 16 अप्रैल रात 11 बजे तक गुजरात से ठाणे और नवी मुंबई की ओर आने वाले भारी वाहनों के लिए मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, हल्के मोटर वाहनों और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहनों व लोगों को इस अवधि के दौरान राजमार्ग का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी।महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान लाखों लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles