spot_img

Rewari : मई माह में मिलेगा खराब फसल का मुआवजाः जेपी दलाल

रेवाड़ी : हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार को रेवाड़ी अनाज मंडी पहुँचे। जहां मार्केटिंग कमेटी कार्यालय में उन्होने अधिकारियों के साथ बैठक की और खरीद प्रक्रिया सबन्धित जानकारी ली।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार मौसम खराब होने के कारण आवक देरी से मंडी में आ रही है। बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसल की गिरदावरी सरकार ने करा ली है। मई माह में किसानों को खराब फसल का मुआवजा जारी कर दिया जायेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि आज भी उन्होंने प्रदेश की आधा दर्जनभर अनाज मंडियों का जायजा लिया है। फिलहाल किसी तरह की दिक्कत किसानों को नहीं है। उन्होने कहा कि मंडी में आवक कम आ रही है, इसलिए उठान की समस्या भी नहीं है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी फसल के खरीद कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ई खरीद पोर्टल के माध्यम से मंडियों में खरीद की जा रही है। जे फार्म कटने के बाद 72 घंटे में किसानों को बेची हुई फसल की पेमेंट की जा रही है। किसानों को पेमेंट करने की इस तरह की बेहतरीन स्कीम शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। अगर कहीं से भी किसानों को परेशान करने की सूचना मिलेगी तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडियों में उठान कार्य भी 48 घंटे के दौरान करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles