spot_img

Haridwar : दूध की डेयरी की आड़ में हो रही थी गौकशी, तीन गिरफ्तार

हरिद्वार: (Haridwar) दूध की डेरी की आड़ में गौकसी कर रहे तीन गौ तस्करों को गंगनहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से 165 किलो गौ मांस तथा गौकसी के उपकरण बरामद किये हैं।पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने शनिवार को बताया कि कोतवाली गंगनहर क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास शराफत पुत्र रिफाकत निवासी ग्राम तेलीवाला द्वारा अपने घर में अन्य साथियों के साथ मिलकर दूध की डेयरी की आड़ में गोकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। मौके से 165 किलो गौ मांस, गोकशी उपकरण, तीन दुपहिया वाहन बरामद हुए। पुलिस ने तीन आरोपितों को मौके से गिरफ्तार किया। एक आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार होने वालों में शराफ़त पुत्र रिफाकत, आमिर पुत्र मोहम्मद उमर दोनों निवासी ग्राम तेलीवाला कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार व नूर मौहम्मद पुत्र मौहम्मद रमजान निवासी ग्राम मसई, थाना पैकुलिया, तहसील हरहैय्या, जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश शामिल हैं। चौथा आरोपित रिफाकत पुत्र मोहम्मद इश्तियाक निवासी दिलसाना वाली गली तेलीवाला कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles