spot_img

Mumbai: ओल्ड मुंबई-पुणे हाइवे पर बस हादसा, 12 की जान गई, 29 घायल

मुख्यमंत्री शिंदे की प्रत्येक आश्रित को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में ओल्ड मुंबई-पुणे हाइवे पर खोपोली में शनिवार तड़के करीब चार हुए बस हादसे में 12 यात्रियों की जान चली गई। 29 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक है। इसलिए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। यह सुखकर्ता ट्रैवल्स की बस है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रत्येक आश्रित को पांच लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच कराने का आदेश दिया है।

फडणवीस ने कहा है यह बस पुणे से मुंबई आ रही थी। इसमें कुल 41 लोग थे। यह बस अचानक सड़क से 150 फीट नीचे बोरघाट खाई में गिर गई। रेस्क्यू टीम ने 12 शव और 29 घायलों को निकाल लिया है। घायलों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और 24 पुरुष हैं। 18 का इलाज रबाले के एमजीएम अस्पताल, 10 का खोपोली नगरपालिका अस्पताल और एक घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हाइवे ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक तानाजी चिखले ने बताया कि इस बस से गोरेगांव के प्रभु वादक समूह के लोग पुणे से मुंबई लौट रहे थे। अब तक एक मृतक की पहचान जुई सावंत (15 ) के रूप में की गई है। अन्य को पहचानने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पांच घायलों की भी पहचान नहीं हो सकी है। बाकी घायलों में नम्रता रघुनाथ ( 29), चंद्रकांत महादेव गुडेकर( 29), तुषार चंद्रकांत गावड़े ( 22), हर्ष अर्जुन फाल्के (19), महेश हीरामन म्हात्रे ( 20 ),लवकुश रंजीत कुमार प्रजापति (16 ),आशीष विजय गौरव (19), सन्नी ओमप्रकाश राघव (21),यश अनंत सकपाल (19),वृषभ रवींद्र थोरवे (14 ),शुभम सुभाष गुडेकर , जयेश तुकाराम नारलकर (24),विशाल अशोक विश्वकर्मा (23),रुचिका सुनील धुमाने (17),ओम मनीष कदम (18) युसूफ उनेर खान (14),अभिजीत दत्तात्रेय जोशी (20),कोमल बालकृष्ण चिली ( 15),हर्ष वीरेंद्र दुरी (20),ओंकार जितेंद्र पवार (24), दीपक विश्वकर्मा (21), हर्षदा परदेशी, वीर मांडवकर और मोहॉक दिलीप सल्प (18) हैं।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles