उत्तर रेलवे में कार्यरत अमन सेहरावत ने अस्ताना कजाकिस्तान में आयोजित हुई एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में किया प्रतिभाग
मुरादाबाद :(Moradabad) उत्तर रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे में कार्यरत अमन सेहरावत ने अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में पहला स्वर्ण पदक जीता। अमन ने यह स्वर्ण पदक 57 किलो भार श्रेणी में जीता।
उत्तर रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने आगे बताया कि 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही 36वीं एशियाई अमन सेहरावत ने कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक (57 किलो भार श्रेणी में जीत कर देश को गौरवान्वित किया है।
अमन सेहरावत ने फाइनल में उन्होंने कजाक पहलवान अलमज समनब्रेकोव को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व अमन ने इसी वर्ष फरवरी में आयोजित जगरेब ओपन में कांस्य पदक जीता था तथा पिछले वर्ष आयोजित अंडर -23 विश्व कप मे भी वे विजेता रहे थे ।
उल्लेखनीय है कि उत्तर रेलवे के कोच ने श्री अमन सेहरावत की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें वर्ष 2020-23 में रेलवे पर नौकरी प्रदान कर उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाईयां तक ले जाने का सफल प्रयास किया है।


