spot_img

Ranchi: झारखंड में 17 अप्रैल को बदलेगा मौसम

रांची : (Ranchi) झारखंड में 17 अप्रैल को मौसम की मेहरबानी से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। रांची मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी अभिषेक आनंद (official Abhishek Anand) ने ऐसी संभावना जताई है।

मौसम विज्ञानी आनंद ने शनिवार को बताया कि 17 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे मामूली राहत मिलेगी। इसका असर लंबे समय तक नहीं रहेगा। आगामी सप्ताह में संताल और पलामू में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 24 घंटे में कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

इस समय कई जिलों लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है।सुबह नौ बजे के बाद लोग घर से निकलने में घबराते हैं। कई शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। पलामू में सूरज आग बरसा रहा है। यहां का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 42 डिग्री सेल्सियस के साथ जमशेदपुर दूसरे स्थान पर है। धनबाद का अधिकतम तापमान 40 और रांची का 38.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles