spot_img

New Delhi: घरेलू शेयर बाजार आज बंद, अब सोमवार को होगा कारोबार

New Delhi

नई दिल्ली: (New Delhi) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर अवकाश की वजह से घरेलू शेयर बाजार में आज (शुक्रवार) कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी बंद रहेंगे। कमोडिटी मार्केट और करेंसी मार्केट बंद रहेंगे

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश है। इसलिए अगले हफ्ते सोमवार को कारोबार होगा। उल्लेखनीय है कि बीते हफ्ते भी घरेलू शेयर बाजार में केवल तीन दिन ही कारोबार हुआ था। महावीर जयंती और गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार में अवकाश था। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 38.23 अंक यानी 0.063 फीसदी की बढ़त के साथ 60,431 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 15.60 अंक यानी 0.088 फीसदी की तेजी के साथ 17,828 पर बंद हुआ था।

Jammu : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू होंगे

जम्मू : (Jammu) दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर (holy Amarnath Cave Shrine in South Kashmir) की वार्षिक तीर्थयात्रा 3 जुलाई को शुरू...

Explore our articles