spot_img

Thane : वाहन का कांच फोड़कर ढ़ाई लाख की चोरी

ठाणे : ठाणे शहर के गांवदेवी मैदान के समीप एक चार पहिया वाहन पार्क किया गया था। अज्ञात अपराधियों में वाहन का कांच फोड़कर ढ़ाई लाख रुपए मूल्य का सामान चुरा ले गए। फरियादी ने इसको लेकर नौपाड़ा पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार ठाणे के नौपाड़ा स्थित अशोक हाइट्स गांवदेवी मैदान के समीप विरंन श्रीचरणी लोहाना ने अपने वाहन एमएच 03 डिएस 5959 को पार्क किया था। जानकारी के अनुसार वीरन मुंबई के घाटकोपर परिसर का रहने वाला है। जो अपने निजी कामों को लेकर ठाणे शहर में आया हुआ था। अपनी कार पार्क कर वे निकले। वापस आने पर वीरन ने देखा कि उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए है। अपराधी कार का शीशा तोड़कर रखा हुआ लॅपटॉप, मोबाईल फोन और केस सहित 2 लाख 59 हजार 600 रुपए का माल चुरा ले गए। फरियादी वीरन ने इसकी शिकायत नौपाड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस चोरी प्रकरण की जांच पुलिस निरीक्षक हाटटोकर कर रहे हैं।

Explore our articles