spot_img

New Delhi : अडाणी समूह के अमन कुमार सिंह का एनडीटीवी के निदेशक मंडल से इस्तीफा

New Delhi: Adani Group's Aman Kumar Singh resigns from the board of directors of NDTV.

नई दिल्ली: (New Delhi) अडाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक अमन कुमार सिंह ने नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।एनडीटीवी ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार को सूचित किया है-‘अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 01 अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है।’

अमन कुमार सिंह भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी हैं। वो छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रह चुके हैं। उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर पिछले साल नवंबर में अडाणी समूह ज्वाइन किया था। सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था।छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा ने पिछले साल फरवरी में अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles