spot_img

MUMBAI : केआरके ने उड़ाया अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का मजाक

मुंबई : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ”पुष्पा 2” को लेकर सुर्खियों में हैं। पुष्पा के बाद दर्शकों में इस फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्सुकता है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। टीजर के बाद ‘पुष्पा 2’ से अल्लू अर्जुन का लुक भी सामने आया है।

हाल ही में ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के लुक का पहला पोस्टर भी जारी किया गया। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन साड़ी में नजर आ रहे हैं। कानों में झुमके, नाक और गले में आभूषण भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के गले में नींबू की माला भी है। अल्लू अर्जुन के इस पोस्टर को देखकर बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने ट्वीट किया है। फिल्म समीक्षक केआरके ने ट्विटर पर ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के लुक का मजाक उड़ाया। केआरके ने कहा है कि इस पोस्टर को देखकर वो कन्फ्यूज हो गए। केआरके ने ट्विटर पर अल्लू अर्जुन के लुक का पोस्टर शेयर किया और लिखा, ”यह पुष्पा 2 का पोस्टर है और मैं कन्फ्यूज हूं। मुझे नहीं पता कि यह ‘लक्ष्मी 2’ है या कंचना। पोस्टर पुष्पा की अगली कड़ी जैसा नहीं लगता है।”

वर्ष 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने फैन को अपना दीवाना बना लिया था। इस सुपरहिट फिल्म में अल्लू अर्जुन के रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं इस फिल्म के डायलॉग्स भी वायरल हुए थे। पुष्पा के बाद अब दर्शकों को ‘पुष्पा 2’ का इंतजार है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles