spot_img

MUMBAI : फ़िल्म ”रोटी” का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में मसाला फिल्मों का चलन ही अधिकतर रहा है, और लोग यहां एक्सपेरिमेंट करने से डरते हैं लेकिन फ़िल्म रोटी अपने ट्रेलर में ही इस परिपाटी को तोड़ते हुए नज़र आ रही है।

फ़िल्म निर्माता धीरेंद्र कुमार झ गीता तिवारी प्रोडकशन की टीम ने एक बेहद ही संवेदनशील मुद्दे को छेड़ते हुए सामाजिक ताने बाने को मध्य में रखते हुए फ़िल्म ”रोटी” का निर्माण किया है। जिसका ट्रेलर आज रिलीज किया गया है। फ़िल्म रिलीज के समय इसके कंटेंट को लेकर विवाद की स्थिति भी बन सकती है, क्योंकि 3 मिनट के ट्रेलर में ही कई बार ऊंच नीच, संविधान प्रदत अधिकारों और छुआछूत को भी इस फ़िल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है । जो सम्भवतः कुछ लोगों को पसंद ना आए ।

बेहद ही संवेदनशील मुद्दे पर आजकल फ़िल्म बनाने से लोग बचते फिर रहे हैं। ऐसे में फ़िल्म निर्माता धीरेंद्र कुमार झा की जीवटता का लोहा मानना पड़ेगा,क्योंकि उन्होंने लीक से हटकर भोजपुरी में रोटी के साथ एक जबरदस्त प्रयोग किया है। और वो भी ऐसा प्रयोग जिसमे सीधे छुआछूत और जातिगत विद्वेष को प्रमुखता से फिल्माया गया है। फ़िल्म की सफलता और असफलता तो आने वाले समय मे पता चलेगी, मगर 1970 के दशक की कहानी को आधार बनाकर जो फ़िल्म बनाई गई है, वो वाक़ई काबिले तारीफ़ है । जाति पाति की गहरी खाई और उस पर बड़े जमींदारों का वर्चस्ववादी रवैया आपको इस फ़िल्म में बखूबी देखने को मिलेगा ।

मधु मंजुल आर्ट्स और गीता तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फ़िल्म “रोटी” के निर्माता धीरेंद्र कुमार झा है। फ़िल्म रोटी का निर्देशन धीरेंद्र कुमार झा ने स्वयं किया है। फ़िल्म में जहां गीत संगीत मुन्ना दुबे का है वहीं इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता हैं महेश उपाध्याय। फ़िल्म रोटी के स्टारकास्ट की बात करें तो फ़िल्म में कुणाल तिवारी, काजल यादव, अमित शुक्ला, सोनालिका प्रसाद , प्रकाश जैश, सोनिया मिश्रा, देवेंद्र पाठक व उमाकांत राय ने अपने अपने अभिनय से रोटी की कीमत बताने की कोशिश की है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles