spot_img

Haridwar : भाजपा नेता देवेन्द्र पर जमकर बरसे सुबोध

Haridwar: Subodh lashed out at BJP leader Devendra

देवेन्द्र अग्रवाल पर लगाए गंभीर आरोप
हरिद्वार: (Haridwar)
नगर पंचायत भगवानपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि और पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने भाजपा नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने उक्त भाजपा नेताओं को चोरों की संज्ञा देते हुए कहा कि जो आज उन्हें कब्जा करने वाला और भ्रष्टाचार करने वाला नेता बता रहे हैं, यह बयान देने वाले भाजपा नेता स्वयं अपने गिरेबान में झांकें और देखें कि उन्होंने अवैध रूप से जमीनों पर कब्जे किये हुए हैं।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आज देवेंद्र अग्रवाल नामक व्यक्ति भाजपा में रहकर साफ सुथरा नेता बनता है। दरअसल उस पर भ्रष्टाचार, सरकारी जमीन खुर्दबुर्द करने और अवैध उगाही के भी मामले दर्ज हैं। सुबोध राकेश ने कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल सहारनपुर के शेखपुरा का निवासी है और वह जब भगवानपुर में आया, तो उसके पास एक फूटी कौड़ी भी नहीं थी। आज वह अरबों-खरबों संपत्ति का मालिक है। क्या भाजपा सरकार इस भ्रष्टाचारी नेता की संपत्ति की जांच कराएगी, की उक्त भ्रष्टाचारी नेता के पास इतनी संपत्ति कहा से आई। उन्होंने कहा कि देवेंद्र अग्रवाल ने अपना मकान भी मंदिर की जमीन पर बनाया हुआ है। साथ ही बची हुई जमीन पर टीन शेड भी डलवा दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रमुख रहते हुए भ्रष्टाचार के कारण अपने अधिकार सीज कराए, प्रधान रहते हुए सरकारी जमीनों पर कब्जे किये। तत्कालीन एडीओ सेमवाल ने देवेंद्र अग्रवाल पर जबरन अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की सैकड़ाें बीघा जमीन को उन्होंने उक्त भ्रष्टाचारियों से कब्जा मुक्त कराया। जिसका आज वह विरोध कर उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।उन्होंने कहा कि देवेंद्र अग्रवाल ने तालाब की जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर उसे अपने बेटे रचित अग्रवाल को गिफ्ट के रूप में दी। बताया कि देवेंद्र अग्रवाल भगवानपुर क्षेत्र में बड़े भू-माफिया के रूप में जाना जाता है। उस पर, उसकी पत्नी और उक्त अन्य भाजपा नेताओं पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं और कुछ प्रक्रिया में हैं।

उन्होंने बताया कि देवेंद्र अग्रवाल ने सोसायटी में भी तत्कालीन एमडी के कार्यकाल के दौरान पुत्र को सांठगांठ के चलते नौकरी पर रखा और अन्य तीन कर्मियों को भी 15-15 लाख रुपये देकर नौकरी दी। जो व्यक्ति शेखपुरा से खाली हाथ भगवानपुर में आया था, आज उसके पास 4 से 5 पेट्रोल पंप हैं। उन्होंने बताया कि हसनपुर में जो पेट्रोल पंप है, उसके लिए ग्राम पंचायत की 3 बीघा जमीन को कब्जाया गया है। मास्टर सत्यपाल और उसकी पत्नी रचना, देवेंद्र अग्रवाल और उसकी भाभी सविता पत्नी कविंद्र , युसुफ के नाम 420 में दर्ज हैं। उन्होंने उक्त भाजपा नेताओं की सम्पति की मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग की है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles