spot_img

Srinagar : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा-महबूबा की बेटी के आरोप झूठे

Srinagar: Jammu and Kashmir Police said – Mehbooba's daughter's allegations are false

श्रीनगर: (Srinagar) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के आरोपों को पूरी तरह असत्य ठहराते हुए खारिज किया है। पुलिस ने इल्तिजा के उन आरोपों को शुक्रवार को पूरी तरह झूठ बताया कि दो साल के लिए देश विशिष्ट पासपोर्ट जारी होने के बाद उन पर उच्च न्यायालय में याचिका वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने इल्तिजा के आरोप के जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया में उनका नाम लिए बगैर कहा कि पासपोर्ट जारी करने से पहले सुरक्षा सत्यापन बहुत अहम होता है और बल की सतर्कता के कारण 54 लड़के पकड़े गए हैं जिन्हें 2017-18 के दौरान गलत तरीके से पासपोर्ट जारी किए गए। पुलिस ने कहा कि वादी पर दबाव के आरोपों के बाद फौरन आंतरिक जांच कराई गई। उल्लेखनीय है कि इल्तिजा मुफ्ती ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पढ़ाई के लिए दो साल की अवधि का “देश-विशिष्ट पासपोर्ट” जारी होने के बाद शुक्रवार को सवाल किया कि क्या वह ‘आतंकवादी या राष्ट्र-विरोधी हैं’। इल्तिजा ने सीआईडी की प्रतिकूल रिपोर्ट के कारण पासपोर्ट के लिए अपना आवेदन मंजूर नहीं होने के बाद फरवरी में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का रुख किया था। उनके पासपोर्ट की अवधि दो जनवरी को समाप्त हो गई थी और उन्होंने पिछले साल आठ जून को नए सिरे से आवेदन किया था।

Explore our articles