spot_img

Rajgarh: राजगढ़ः नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

Rajgarh

राजगढ़: (Rajgarh) जिले के जीरापुर थाना पुलिस क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी ने परोलिया गांव के 18 वर्षीय किशोर पर बहला-फुसलाकर ले जाने और 15 दिन पहले जबरन गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस (police) ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।

थाना प्रभारी मुकेश गौड़ के अनुसार आवास काॅलोनी निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि शुक्रवार की रात परोलिया गांव का 18 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अब्दालपुर रोड़ पर ले गया, जहां वेअरहाउस के समीप उसने गलत काम करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपित मौके से भाग गया। वहीं 15 दिन पहले उसने जबरन गलत काम किया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 511, 3/4, 5/6 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles