spot_img

New Delhi: देश में कोरोना के 6,155 नए मरीज, 24 घंटे में नौ की मौत

New Delhi

नई दिल्ली: (New Delhi) देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान नौ संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में 3,253 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना वायरस (Corona virus) से 4,41,89,111 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई है। दैनिक संक्रमण दर 5.63 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,963 खुराक दी गई हैं। देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1,09,378 लोगों की जांच की गई है। अबतक कुल 92.26 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles