spot_img

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी की पुकार पर दौड़े चले आए गोवंश

Gorakhpur

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा, खिलाया गुड़

गोरखपुर:(Gorakhpur) चाहे मनुष्य हो या पशु, भावनाओं की अभिव्यक्ति कभी बोली की मोहताज नहीं होती। आंखों की छलकन और दैहिक भाव भंगिमाएं भावों को अपने आप ही परिभाषित कर देती हैं। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जब भी गोसेवा के लिए गोवंश के बीच होते हैं तो वह और गोवंश तो भाव विह्वल नजर आते ही हैं, भावों की तस्वीर देखने वालों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखर जाती है। शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ऐसा ही नजारा था।

शुक्रवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री की शनिवार सुबह दिनचर्या परंपरागत रही। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान प्रातःकाल उन्होंने मंदिर के गोसेवा केंद्र (गोशाला) में कुछ वक्त गोवंश के बीच बिताया। गोशाला पहुंचते ही योगी ने गौरी, श्यामा, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। यह आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। आवाज सुनते ही गोवंश मचल उठे और दौड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी के पास आ गए। मुख्यमंत्री ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles