
छानबे विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय पुलिसकर्मियों की हुई बैठकभौगोलिक स्थिति की ली जानकारी, अपराध एंव अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर
मीरजापुर : छानबे विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर पिपरा स्थित बाणसागर के अदवा बैराज गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को अंतरराज्यीय पुलिसकर्मियों की बैठक हुई। पुलिसकर्मियों ने भौगोलिक स्थिति के संबंध में एक-दूसरे से जानकारी ली।
थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र यूपी-एमपी बार्डर से आने वाले मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाएं। अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध भी अभियान चलाएं। मतदान के दिन यूपी-एमपी बार्डर पर एमपी से वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। बहुत ही जरूरी होने पर ही जांच के बाद यूपी सीमा में प्रवेश दिया जाएगा।
यूपी-एमपी बार्डर पर कांबिंग
बैठक के उपरांत यूपी-एमपी बार्डर पर कांबिंग की गई। इस दौरान टीआइ हनुमना शैल यादव, चौकी प्रभारी मतवार रविप्रकाश, एसआइ हरिकेश राम आजाद समेत दोनों प्रदेश के पुलिसकर्मी थे।


