spot_img

Mumbai : आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में समर सिंह गिरफ्तार

Mumbai: Samar Singh arrested in Akanksha Dubey suicide case

मुंबई : (Mumbai) भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। उसे सीजेएम कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी ले जाने की तैयारी है।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध हालातों में लाश मिली थी। आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी मौत के लिए भोजपुरी सिंगर समर सिंह जिम्मेदार हैं। मां की शिकायत के बाद समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन समर सिंह फरार था। आखिरकार वाराणसी क्राइम ब्रांच ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सीजेएम कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी ले जाने की तैयारी कर ली है। आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में समर सिंह का भाई संजय सिंह भी आरोपी है।

Explore our articles