spot_img

Kaushambi : कौशाम्बी महोत्सव: सपा विधायक पल्लवी ने पुलिस प्रशासन पर लगाया नजरबंद का आरोप

Kaushambi: Kaushambi Festival: SP MLA Pallavi accused the police administration of house arrest

कौशाम्बी: (Kaushambi) सिराथू से समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को पुलिस पर घर में ही नजरबंद करने का आरोप लगाया है। बताया कि यह कार्रवाई तब की गई है जब वह जनपद दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझ कर कार्यक्रम का उन्हें आमंत्रण नहीं दिया और घर पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर पहरा रखा जा रहा है। बताया कि उनके आवास व कार्यालय के बाहर भी पुलिस का पहरा लगाया गया है।
सिराथू से समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पल्लवी पटेल ने शुक्रवार को पुलिस पर घर में ही नजरबंद करने का आरोप लगाया है। बताया कि यह कार्रवाई तब की गई है जब वह जनपद दौरे पर आए गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझ कर कार्यक्रम का उन्हें आमंत्रण नहीं दिया और घर पर पुलिस द्वारा नजरबंद कर पहरा रखा जा रहा है। बताया कि उनके आवास व कार्यालय के बाहर भी पुलिस का पहरा लगाया गया है।

Explore our articles