spot_img

Ranchi : रांची में रिटायर्ड रेंजर के घर 40 लाख की डकैती

Ranchi: 40 lakh robbery at retired ranger's house in Ranchi

रांची: (Ranchi) रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में वन विभाग से रिटायर्ड रेंजर रूद्र नारायण प्रसाद के परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 40 लाख की डकैती की। इसमें नगदी और आभूषण भी शामिल हैं। घटना बुधवार रात की है।

जानकारी के मुताबिक सात की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि डकैतों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। डॉग स्क्वायड, एफएसएल और टेक्निकल सेल को बुलाकर जांच-पड़ताल कराया गया है। छानबीन जारी है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्रथम दृष्ट्या मामला जान-पहचान के लोगों के द्वारा अंजाम देने का प्रतीत होता है। पुलिस काम कर रही है। जल्द ही मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Explore our articles