spot_img

Islamabad : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सेना से मुठभेड़, आठ आतंकियों व एक सैनिक की मौत

Islamabad: Encounter with army in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa, eight terrorists and one soldier killed

इस्लामाबाद: (Islamabad) पाकिस्तान में लगातार आतंकी घटनाओं के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने का दावा किया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ आतंकियों और एक सैनिक की मौत हो गयी।

सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में जानकारी दी कि अशांत चल रहे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकियों के ठिकाने पर छापा मारा गया। सेना के छापा मारते ही ठिकाने पर मौजूद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके जवाब में सैनिकों ने कार्रवाई की। इस दौरान आतंकवादी कमांडर जन मुहम्मद उर्फ चार्ग सहित आठ आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए, जो सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। इस मुठभेड़ में आतंकियों ने भी जमकर गोलीबारी की। आतंकियों की गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के एक सैनिक की मौत हो गई। सेना अब आतंकियों की शिनाख्त के आधार पर उनके समूह की पहचान के प्रयास कर रही है।

Explore our articles