spot_img

Araria: भाजपा के 43वें वर्षगांठ पर कार्यकर्ताओं ने घरों और प्रतिष्ठानों में फहराया पार्टी का झंडा

Araria

अररिया:(Araria) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं (Bharatiya Janata Party workers) ने पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर अपने-अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों में पार्टी के झण्डे को फहराया। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि भाजपा अंत्योदय का दर्शन, राष्ट्रवाद के सिद्धांत के साथ ही जनसेवा के लक्ष्य को लेकर जनता जनार्दन के लिए समर्पित है।

वह उक्त बातें पार्टी के 43वें वर्षगांठ भाजयुमो के नगर अध्यक्ष किशन शर्मा के आवास पर पार्टी का झंडा फहराने के उपरांत कही। कहाकि अपने स्थापना के 43 वर्षों में ही भाजपा न केवल भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत स्तम्भ बन चुकी है, बल्कि जनता के विश्वास का केंद्र भी बन चुकी है। इसका श्रेय पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता के अथक परिश्रम और सशक्त नेतृत्व को जाता है। राष्ट्र सदैव प्रथम के भाव से सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ समाज की सेवा और उसके सशक्तिकरण के लिए पार्टी की ओर से कार्य निरन्तर किये जा रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने युवा कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील अनुरूप विश्व गुरु अर्थात आत्म निर्भर भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने एवं प्रदेश के हर युवा तक पार्टी के विचारों को पहुँचाने और उन्हें पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस मौके पर भाजपा नगर महामंत्री राहिल खान, भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशनशर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा, आदित्य शर्मा, बिपुल सिंह, राजा कुमार, मनीष वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Explore our articles