
बेगूसराय:(Begusarai) ग्रीष्मकालीन होने के कारण सभी विद्यालय (All schools due to summer) में शिक्षण कार्य शुरू होने का समय सुबह 6:30 है लेकिन कई विद्यालय 7:30 तक भी नहीं खुलता है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार की सुबह सामने आया बखरी अनुमंडल कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूर स्थित उच्च विद्यालय शकरपुरा का।7:30 बजे तक भी विद्यालय का ताला नहीं खुलने से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंदोलन कर रहे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने विद्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस सिंह परमार ने कहा कि प्रधानाध्यापक की मनमानी के कारण विद्यालय में अराजकता का माहौल उत्पन्न होता है। सरकार के लाख निर्देश के बावजूद समय का अनुपालन नहीं हो रहा है। समय से विद्यालय नहीं खुलने के कारण छात्र-छात्रा विद्यालय से लौट जा रहे हैं। जिससे शिक्षा व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
नगर मंत्री अनुभव आनंद ने कहा कि उच्च विद्यालय शकरपुरा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। शिक्षकों में गुटबाजी चरम पर है। पठन-पाठन व्यवस्था पूर्णत ठप पड़ी हुई है। शिक्षक लेट से आते हैं और हाजिरी बनाकर विद्यालय से निकल जाते हैं। सुबह 6:30 बजे विद्यालय खुलने का समय होने के बाद भी आठ बजे तक विद्यालय खुलता नहीं है। प्रधानाध्यापक से जवाब मांगने पर गोलमटोल जवाब दिया जाता है।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनियमितता की जांच करते हुए संवेदनहीन प्रधानाध्यापक को निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर नगर सह मंत्री रविन्द्र कुमार, जिला एसएफडी प्रमुख, दिलखुश कुमार, प्रिन्स जयसवाल, दीपक कुमार, समोद कुमार, पुष्कर, विपिन, अखिलेश, रूपेश, अमन, पांडव, मिथलेश, पिंटू एवं आशीष आदि उपस्थित थे।


