spot_img

Begusarai: सदैव राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा: गिरिराज सिंह

Begusarai

बेगूसराय:(Begusarai) भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुरुवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ट्विटर पर बीजेपी स्थापना दिवस ट्रेडिंग में है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सदैव राष्ट्र की सेवा कर नव निर्माण के लिए समर्पित, जन सेवा को संकल्पित और भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि दो सदस्य से संसद भवन की पारी शुरू करने वाली भाजपा देश ही नहीं, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह मुकाम यूं ही नहीं हासिल हुआ, बल्कि इसके पीछे कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है जो कभी धरातल को नहीं छोड़ते हैं। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक के साथ बैठकर संवाद करने, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने, लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहने के कारण भाजपा को यह मुकाम हासिल हुआ है।

Explore our articles