spot_img

Bhiwandi : पुलिस ने 4 साल के बच्चे को प्रेमी के चंगुल से छुड़ाया

भिवंडी : विवाहित महिला से प्रेम संबंध होने के बाद प्रेमिका द्वारा साथ में रहने से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका के करीब 4 वर्षीय बच्चे का अपहरण ( कर गांव ले जाने की तैयारी कर रहे प्रेमी को शांतिनगर पुलिस ने नासिक रोड रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता से अपहृत बच्चे को मुक्त कराने में सफलता प्राप्त हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेमघर गांव चाल निवासी मोहम्मद अली फकीर और उनकी पत्नी आयशा बीबी 3 अप्रैल की शाम अपने चार वर्षीय बेटे आशिक अली को घर के बाहर न पाने पर उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। लापता बच्चे का कोई पता नहीं लगा तो आशिक अली की मां आयशा बीबी ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में बच्चे की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चे के अपहरण को गंभीरता से लेते मामले की तहकीकात शुरू की। इसी बीच बच्चे की मां के आशिक रिपन व्यवसायी ने आयशा बीबी के मोबाइल पर फोन कर कहा कि आपका लड़का मेरे पास है अगर सलामत चाहती हो तो आपको हमेशा मेरे साथ रहना होगा। अगर साथ में न रही तो बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए नासिक आने के लिए जिद करने लगा।
जानकारी के बाद सहायक पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार के मार्गदर्शन में शांतिनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर इंदलकर के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक मुक्ता फडतारे ने तत्काल कदम उठाते हुए पुलिस हवलदार अनिल शिरसाठ, रिजवान सैयद, शांताराम चौरे, किरण मोहिते आदि की दो टीमों का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कदम उठाया। सहायक पुलिस निरीक्षक मुक्ता फडतरे बच्चे की मां के साथ ट्रेन से नासिक पहुंची और आरोपी रिपन व्यवसायी को रेलवे स्टेशन के पुल पर खड़े पाया। पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत बच्चे को 12 घंटे में मुक्त कराने में सफल रही। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से उठाए गए कदम से बच्चे के साथ होने वाली अनहोनी टलने से परिवार ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस जनों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया।

Explore our articles