spot_img

Mumbai : मुंबई सेंट्रल-भुसावल स्पेशल ट्रेन का दहानू रोड स्टेशन पर अतिरिक्‍त ठहराव

मुंबई : यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 09051/09052 मुंबई सेंट्रल-भुसावल स्पेशल ट्रेन को दहानू रोड स्टेशन पर अगले आदेश तक अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। 7 अप्रैल 2023 को मुंबई सेंट्रल से प्रस्‍थान करने वाली ट्रेन संख्या 09051/09052 मुंबई सेंट्रल-भुसावल स्पेशल को दहानू रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन दहानू रोड स्टेशन पर 01.53 बजे पहुंचेगी और 01.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह, 8 अप्रैल 2023 को भुसावल से प्रस्‍थान करने वाली ट्रेन संख्‍या 09052 भुसावल-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को दहानू रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। यह ट्रेन दहानू रोड स्टेशन पर 02.45 बजे पहुंचेगी और 02.47 बजे प्रस्थान करेगी।

Explore our articles