spot_img

Bhiwandi : भिवंडी मनपा द्वारा दिव्यांगों के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न

भिवंडी : भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से निजामपुर, शांतिनगर, कल्याण नाका, धमनकर नाका, तडाली कामतघर के मनपा स्कूलों के विकलांग विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विकलांग छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस प्रतियोगिता में भाग लिया। भिवंडी मनपा द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता को विकलांग छात्रों के स्तर के अनुसार आयोजित कर भाग लेने वाले छात्रों को तीन समूहों में विभाजित किया गया । प्रत्येक समूह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को चित्रकला प्रतियोगिता की परीक्षा उपरांत पुरस्कार के रूप में ट्राफी से सम्मानित किया गया और साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विकलांग छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता को आयुक्त तथा प्रशासक विजयकुमार म्हसाळ, अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे, उपआयुक्त (मुख्यालय) दिपक पुजारी, उपआयुक्त (टैक्स ) दिपक झिजांड के मार्गदर्शन में आयोजित तथा उपआयुक्त (समाज कल्याण) प्रणाली घोंगे, सहायक आयुक्त प्रिती गाडे, स्नेहल पुण्यार्थी, विभाग प्रमुख (समाज कल्याण) व प्राथमिक शिक्षण विभाग से संदिप तांडेल सहित शिक्षकों, समाज सेवकों और उनके सहयोगियों ने कड़ी मेहनत की । जनसंपर्क अधिकारी सुनिल धाऊ झळके कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

Tehran : ईरान ने अमेरिका के एफ-35 समेत दो विमानों को मार गिराया

तेहरान : (Tehran) पश्चिम एशिया में 35 दिनों से जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने मध्य हवाई क्षेत्र में अमेरिका के एफ-35 समेत...

Explore our articles