spot_img

Katihar : कटिहार जंक्शन पर लाखों रुपये मूल्य के हाथी दांत बरामद

कटिहार : रेलवे पुलिस ने बुधवार को कटिहार जंक्शन के प्लेटफार्म नं. पांच पर खड़ी ट्रेन संख्या 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस में सघन छापामारी के दौरान लावारिस बैग से लाखों रुपये मूल्य के हाथी के दांत बरामद किया है।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए रेल थाना अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि अवध असम ट्रेन के एसी टू टायर के बोगी संख्या 1966118/सी के शौचालय के पास छापामारी के दौरान रेल पुलिस ने एक स्लेटी कलर का एक लावारिस बैग रेल पुलिस को मिला। जिसे खोल कर चेक किया गया तो उसके अंदर सात पीस हाथी के दांत के टुकड़े अलग-अलग लंबाई चौड़ाई के बरामद हुए। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

बरामद हाथी के दांत की पुष्टि वन विभाग के अधिकारी ने किया। बरामद दांत का वजन लगभग 6.610 ग्राम है। जिसे रेल पुलिस द्वारा जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रेल पुलिस के इस छापामारी के दौरान रेल थाना अध्यक्ष ज्योति प्रकाश के साथ रेल पुलिस के अधिकारी संजय तिवारी, आरपीएफ सीपीडीएस के प्रभारी सैयद एहसान अली , मनोज सिंह सहित अन्य सुरक्षा अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles