spot_img

Bhopal : मध्य प्रदेश में मिले 29 नए कोरोना संक्रमित, 126 हुए एक्टिव केस

Bhopal: 29 new corona infected found in Madhya Pradesh, 126 active cases

भोपाल: (Bhopal) मौसम परिवर्तन होने के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को प्रदेश में 29 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में बुधवार तक एक्टिव केस की संख्या 126 हो गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में मंगलवार को कुल 1162 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 29 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। नए संक्रमितों में भोपाल में 16, इंदौर में 11, जबलपुर में 1 मामला सामने आया है। इन्हें मिलाकर प्रदेश भर में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। लगातार बढ़ते कोविड के मामलों से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है।विभागीय सूत्रों के अनुसार कोरोना पाजिटिव मरीजों की स्थिति सामान्य है, अभी किसी तरह के मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसलिए सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

हर्ड इम्युनिटी से कम हुआ खतरा

इस मामले में भोपाल एम्स के निदेशक डाॅ. अजय सिंह का हिन्दुस्थान समाचार से कहना है कि कोरोना का खतरा उन लोगों में ज्यादा खतरनाक रूप ले लेता है, जो फेफड़े या किसी अन्य बीमारी से पहले से ग्रसित होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने वैक्सीन का डोज कंप्लीट नहीं किया है उनको भी फिर से संक्रमित होने का खतरा है। हालांकि, हर्ड इम्युनिटी की वजह से राज्य में बड़ी आबादी में एंटीबाडी तैयार है। लोगों को जान का खतरा नहीं हैं। लेकिन माक ड्रिल के साथ-साथ वैक्सीनेशन, मास्क का इस्तेमाल, दो गज की दूरी और सर्दी-खांसी के साथ बुखार होने पर कोरोना जांच कराया जाना अब भी जरूरी है।

Tehran : ईरान ने अमेरिका के एफ-35 समेत दो विमानों को मार गिराया

तेहरान : (Tehran) पश्चिम एशिया में 35 दिनों से जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने मध्य हवाई क्षेत्र में अमेरिका के एफ-35 समेत...

Explore our articles