spot_img

New Delhi : श्री गुरु नानक देव इंटर कॉलेज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट- कशिश की घातक गेंदबाजी से जीता जाकिर हुसैन कॉलेज

New Delhi: Sri Guru Nanak Dev Inter College T20 Cricket Tournament - Zakir Hussain College won by Kashish's deadly bowling

नई दिल्ली: (New Delhi) मैन ऑफ द मैच कशिश (19 रन पर 5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से जाकिर हुसैन कॉलेज ने चौथे श्री गुरु नानक देव इंटर कॉलेज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आरएलए कॉलेज को 9 विकेट से हराया।
मेजबान श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज, देव नगर, के प्रिंसिपल प्रो. गुरमोहिंदर सिंह ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।आरएलए कॉलेज की टीम 16.5 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट आउट हो गई। तुषार ने 34 रन बनाए। कशिश ने 19 रन 5 विकेट और अभिन्न ने 2 रन पर 2 विकेट झटके।

जवाब में जाकिर हुसैन कॉलेज ने 9.4 ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। हार्दिक ने नाबाद 37और अभिषेक ने नाबाद 31रन बनाए।
श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज, देव नगर, के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजवंत सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में दिल्ली विश्वविद्यालय के आठ कॉलेजों की टीमें लीग एवं नॉकआउट आधार पर भाग ले रही हैं।

Bengaluru : आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने कहा, “हम यहां दबदबा बनाने आए हैं”

बेंगलुरु : (Bengaluru) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा (Royal Challengers Bengaluru wicketkeeper-batter Jitesh Sharma) ने साफ कर दिया है कि टीम का...

Explore our articles