spot_img

Kanpur : यूपी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से छात्र-छात्राओं के सपने हो रहे साकार

Kanpur: In UP, the dreams of the students are coming true with the Chief Minister's Abhyudaya Yojana.

कानपुर: (Kanpur) मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में चल रही कोचिंग में सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। समाज कल्याण अधिकारी इस सेंटर की निगरानी स्वयं कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं यहां पढ़कर अपने उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रहे हैं। कई छात्र-छात्राओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए नई-नई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना-2023 की शुरुआत की गई है। इस कोचिंग के जरिए आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से वह सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर पाते उनको निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।

इसी कड़ी में कानपुर में भी समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडे की देखरेख में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एक ब्लॉक में इस कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इस कोचिंग में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। यहां पर पढ़ने वाले श्याम ने बताया कि वह यहां 2022 जून से पढ़ाई कर रहे हैं। यहां पर अध्यापक बहुत ही अच्छी तरह से पढ़ाते हैं और एग्जाम की तैयारी भी कराई जाती है। जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और बड़े कोचिंग संस्थान में एडमिशन नहीं ले सकते वह यहां पढ़ाई कर रहे हैं।

यूपीएससी की तैयारी करने वाली एकता तिवारी ने बताया, “मेरे पिता किसान हैं। मैंने जून में सेशन को ज्वाइन किया है। मुझे पहले पता हीं नहीं था कि यूपीएससी की जर्नी क्या होती है, पर जबसे मैं यहां पर पढ़ने आई हूं तब से यहां बहुत कुछ सीख चुकी हूं। आजकल की कोचिंग की फीस एक लाख से अधिक होती है पर मुख्यमंत्री अभूयोदय योजना से आज हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।”
शिवांगी ने बताया, “मैंने आईएएस, पीसीएस बनने के सपने देखे थे, पर प्राइवेट कोचिंग संस्थानों की फीस इतनी महंगी है कि यह सपना, सपना ही लग रहा था। जब मुझे इस कोचिंग का पता चला तो यह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।” इसी के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी दिया।

Election 26 : ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अमित शाह पर भी कसा तंज

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief...

Explore our articles