spot_img

Mumbai : वानखेड़े स्टेडियम में बनेगा MS Dhoni का स्मारक
जहां गिरा था छक्का, वहां बनेगा विक्ट्री मेमोरियल

मुंबई : भारत के महान क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। दो अप्रैल को भारत के वनडे विश्व कप जीत के 12 साल पूरे हुए। दो अप्रैल 2011 को भारत ने मुंबई के वानखेड़े में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब 12 साल बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, धोनी ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। जिस सीट पर जाकर गेंद गिरी थी अब एमसीए प्रेसिडेंट ने उस जगह का नाम धोनी के नाम पर रखने का फैसला लिया है। MCA अध्यक्ष अमोल काले ने कहा कि नुवान कुलसेखरा की बॉल पर जिस जगह धोनी के छक्के की गेंद गिरी थी, स्टेडियम के उस जगह को धोनी का नाम दिया जाएगा। एमसीए ने सोमवार फैसला किया कि एमएस धोनी के नाम पर स्टेडियम के अंदर एक सीट का नाम रखा जाए। वह जगह होगी जहां 2011 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उनका मैच जीतने वाला छक्का लगा था। हम एमएस धोनी से अनुरोध करेंगे कि वह उद्घाटन के लिए स्टेडियम आएं, जहां उन्हें एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया जाएगा।
वानखेड़े स्टेडियम में पहले से ही सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और विजय मर्चेंट जैसे महान खिलाड़ियों के नाम पर स्टैंड हैं। पोली उमरीगर और वीनू मांकड़ के नाम पर भी गेट हैं। 2011 में भारत की वनडे विश्व कप जीत की 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर, धोनी ने फाइनल के कुछ किस्से भी साझा किए थे।धोनी ने कहा- हमें बहुत ज्यादा रनों की जरूरत नहीं थी। हमारे बल्लेबाजों ने अच्छी और मजबूत साझेदारियां की थी। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने वंदे मातरम गाना शुरू कर दिया। मुझे लगता है कि उस माहौल को फिर से बनाना बहुत मुश्किल है – शायद इस साल भारत में होने वाले विश्व कप में भी ऐसा ही नजारा हो। आप जानते हैं, उस माहौल को दोहराना बहुत कठिन है, लेकिन इसे केवल तभी दोहराया जा सकता है जब वैसा ही अवसर हो जैसा 2011 में था। तब जब 40, 50 या 60 हजार लोग साथ गा रहे हों।धोनी ने कहा- मेरे लिए जीत का क्षण सबसे खास नहीं था, मेरे लिए खास पल मैच खत्म होने से 15-20 मिनट पहले शुरू हो चुका था, जब मैं पूरी तरह भावुक हो गया था। मैं उस मैच को खत्म करना चाहता था। हम जानते थे कि हम उस मैच को उस क्षण से जीत ही लेंगे और हमारे लिए हारना तब बहुत मुश्किल था। यह एक संतुष्ट करने वाला अहसास था कि काम हो गया। अब आगे का रास्ता देखते हैं।
विश्व कप फाइनल में क्या हुआ था?
दो अप्रैल को भारत के वनडे विश्व कप जीत के 12 साल पूरे हुए
-वानखेड़े में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की
-मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष ने बड़ा फैसला लिया

  • एमसीए ने कहा,एमएस धोनी के नाम पर स्टेडियम के अंदर एक सीट रखा जाए

महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 91 रन की बदौलत जीत हासिल की
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया ने गौतम गंभीर के 97 रन और महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 91 रन की बदौलत जीत हासिल की। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 274/6 का स्कोर खड़ा किया। महेला जयवर्धने (103 *) के नाबाद शतक, कप्तान कुमार संगकारा (48), नुवान कुलसेखरा (32) और थिसारा परेरा (22 *) की शानदाक पारियों ने श्रीलंका को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। युवराज सिंह और जहीर खान ने दो-दो और हरभजन सिंह ने एक विकेट लिया।

Explore our articles