
नयी दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली में सोमवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम, 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग कार्यालय ने मुख्यत: आसमान साफ रहने और दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।


