spot_img

Hoshiarpur : पंजाब के होशियारपुर में हुई सड़क दुर्घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले में रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना यहां से लगभग 23 किलोमीटर दूर सिंबली गांव के पास दोपहर में हुई जब एक व्यक्ति और उसके माता-पिता स्कूटर पर फगवाड़ा जा रहे थे।

मामले के जांच अधिकारी और महतियाना थाने के सहायक उपनिरीक्षक ओंकार सिंह के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए लोग अजराम गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान सन्नी कुमार (23), उनके पिता तरसेम सिंह (60) और मां चरनजीत कौर (59) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जब तीनों सिंबली के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

Explore our articles