spot_img

New Delhi : दुष्कर्म का भगोड़ा आरोपी ऑस्ट्रेलिया से लाया गया, हिप्र पुलिस ने गिरफ्तार किया: सीबीआई

नयी दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अगुवाई वाले अभियान के तहत दुष्कर्म के मामले में एक भगोड़े आरोपी को ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लाया गया जिसे यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दुष्कर्म के आरोपी विक्रम सिंह के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर 23 जून, 2021 को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया था।

सीबीआई ने ‘नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ और हिमाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से अभियान का समन्वय किया।

अधिकारियों ने कहा कि सिंह को ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लाया गया और उसके यहां सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ‘ऑपरेशन त्रिशूल’ के तहत भगोड़ों को पकड़ने का अभियान चला रही है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles