spot_img

Nagpur : बिजली कटौती से नाराज एक शख्स ने उप मुख्यमंत्री के घर पर बम होने की अफवाह उड़ाई

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बिजली कटौती से नाराज एक शख्स ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित घर में बम लगाए जाने की अफवाह उड़ा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कान्हान शहर से फोन करने वाले 30 वर्षीय शख्स का पता लगाया और उसे हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि नागपुर पुलिस के नियंत्रण कक्ष में रात को करीब दो बजे एक शख्स का फोन आया जिसमें दावा किया गया कि फडणवीस के घर के बाहर बम रखा गया है। हालांकि, फोन करने वाले ने अचानक फोन काट दिया।

Mumbai : मीरा रोड में 23 लाख 30 हजार रुपये की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई से सटे मीरा-भायंदर शहर (Mira-Bhayandar—a city adjacent to Mumbai, Maharashtra) में पुलिस ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग...

Explore our articles