spot_img

Bhopal : मध्य प्रदेश के प्रत्येक वार्ड, गांव में ‘लाडली बहना सेना’ होगी : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को घोषणा की कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके खिलाफ अन्याय को समाप्त करने के लिए राज्य के हर वार्ड और गांव में विशेष दस्ते बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ शुरू कर चुके हैं, जिसके तहत पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जायंगे।

उन्होंने कहा कि महिला सदस्यों वाले इन दस्तों को ‘लाडली बहना सेना’ कहा जाएगा।

चौहान ने अपने सरकारी आवास पर ‘लाडली बहना के संग नव संवत्सर पर्व’ कार्यक्रम में महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के प्रत्येक वार्ड और गांव में लाडली बहना सेना का गठन किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के अलावा कि लाडली बहना योजना का लाभ महिलाओं तक पहुंचे, महिलाओं की यह सेना घरेलू हिंसा के मामलों से भी निपटेगी और असामाजिक तत्वों को ठीक करेगी। यह आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर महिलाओं को एकजुट करेगा।

चौहान ने महिलाओं से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि राज्य में एक अप्रैल से आहते (शराब की दुकानों से जुड़े पीने के स्थान) बंद कर दिये जायेंगे और सड़क किनारे और पार्कों में शराब पीते पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।

राज्य में पांच मार्च को लाडली बहना योजना की शुरुआत की गयी। इस योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह की सहायता कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी।

सरकार का लक्ष्य राज्य में एक करोड़ महिलाओं तक पहुंच बनाना है। राज्य में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल में विधानसभा में पेश किए गए राज्य के बजट में इस योजना के लिए 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles