spot_img

New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने बुधवार को बिहार के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और इस “गौरवशाली भूमि” की लोकतंत्र की जननी के रूप में सराहना की।

बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, “बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी एवं प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नयी गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।”

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles